Searching for Indian Hindi voices…
Press Listen to start.
Animation & vfx न्यूज़ अपडेट मे आप सभी का स्वागत है. दोस्तों आज हम इस विडिओ मे india मे Animation & vfx field मे क्या हुआ, क्या -क्या नया होने जा रहा है. उसके बारेमे बातचीत करेंगे. आज हम बात करेंगे नई शरू होनेवाली टीवी सीरिज Little Singham.
हा दोस्तों Reliance Animation, Discovery Kids और Rohit Shetty Picturez तीनो मिलकर लेकर आ रहे है. इंडियन सुपर कोप “Little Singham”. ये एक पूरी कार्टून सीरीज है. जो 21- अप्रेल से Discovery Kids पे दोपहर को 1.30 से लेकर 5.30 तक दिखाई जाएगी. ये Reliance Animation हिन्दी, तेलुगु और तमिल लैंग्वेज मे दिखाए जाएगी.
तो दोस्तों इंडियन सुपर हीरो की लीग मे अब नया सुपर कोप जुड़ गया है, जिसकी “Police ki wardi, sher ka dam, और naam hai Little Singham,”
Reliance Animation के COO ने इसके बारे मे बताते हुए कहा की इस टीवी सीरिज को शरू करते हुए उन्हें बहुत खुशी हो रही है और मुझे भरोसा है की ये बच्चो को ये बहुत पसंद आयेगी. इसके बारे मे आगे जानकारी देते हुए कहा की, इस टीवी सीरीज मे 156 एपिसोड है, इस पर 250 से ज्यादा animation आर्टिस्ट ने काम किया हुआ है. ये कार्टून सीरीज वेसे तो 2d animation है, लेकिन 3d animation का भी इस्तेमाल किया हुआ है. सभी एपिसोड को बनाने मे 6 महीने से ज्यादा तक का समय लगा हुआ है. ये 156 एपिसोड को रोहित शेट्टी के डायरेक्शन मे तैयार किए हुए है और प्रमोशन भी वही कर रहे है.
Rohit Shetty ने सुपर पुलिस का वर्णन करते हुए कहा की ये टीवी सीरीज युवा पीढ़ी को अपने विचारों में बहादुर और मजबूत बना देगी। “लिटिल सिंघम को एक कल्पना के आधार पर बनाया गया है कि हर बच्चा एक सुपर नायक बनना चाहता है।, इस टीवी सीरीज में बहादुर, युवा सुपर पुलिस Little Singham सभी बुराइयों के खिलाफ अपने घर के शहर मिर्ची नगर के निवासियों का बचाव करता है। इसमे बताई जाने वाली स्टोरी real लाइफ brave पुलिस ऑफिसर से ली जाएगी.
तो दोस्तों आप भी अपने आसपास के बच्चो और आपने फॅमिली मे रहे सभी बच्चो को जरुर ही बताना की little singham जरुर देखे. हाला की मे प्रमोशन तो नही क्र रहा हु, लेकिन इसे देखने से बच्चे को काफी कुछ नया सिखने को मिलेगा.
✨ Join the conversation
Comments
Sign in to comment.




No comments yet. Start the conversation.